प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह के लिए मंगलवार का दिन खास रहा जहाँ कोर्ट ने लोक गायक शिवेश मिश्रा मामले मे उन्हें जमानत दी गई। इसके लिए अक्षरा सिँह आज स्वयं बेगूसराय कोर्ट मे हाजिर हुई थी। अक्षरा सिंह के कोर्ट मे हाजिर होने क़ी खबर से कोर्ट मे गहमागहमी बनी रही और बड़ी संख्या मे लोग कोर्ट रूम के बाहर उनको देखने के लिए जमा थे।
बताते चले क़ी लोक गायक शिवेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह पर आरोप लगाया था क़ी 24 अक्टूबर 2023 की रात समस्तीपुर जिला के सिंघिया गावं मे आयोजित दो घंटे के एक कार्यक्रम के लिए अक्षरा सिंह को 5 लाख 51 हजार रुपया दिया गया था। आरोप है क़ी अक्षरा सिंह समय से ढाई घंटे देर से पहुँचीं और महज आधा घंटा गाने के बाद माइक तोड़ते हुए कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। इस दौरान शिबेश मिश्रा द्वारा अक्षरा सिंह से काफी रिक्वेस्ट भी किया गया पर अक्षरा सिंह नहीं रुकी और ना ही राशि लौटाई। जिसके बाद शिवेश मिश्रा अक्षरा सिंह और उसके पिता बीपीन सिंह के खिलाफ कोर्ट के शरण मे गए थे। इसी मामले मे अक्षरा सिंह और उनके पिता बीपीन सिंह के द्वारा जमानत याचिका के लिए कोर्ट पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अक्षरा सिंह को धारा 406 और 427 के तहत लगे आरोप के मामले मे 10 हजार के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम ने स्वीकृत किया था । उसी आदेश के तहत अक्षरा सिंह ने आज नाययिक दंडधिकारी ओमप्रकाश क़ी न्यायालय में सदेह हाजिर हुई। जहाँ कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
इस संबंध मे अधिवक्ता ब्यूटी कुमारी ने बताया क़ी शिवेश मिश्रा द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया था जिसमें दो घंटे के बदले आधा घंटा कार्यक्रम करने और माइक तोड़ने और पैसा तोड़ने का आरोप अक्षरा सिंह और पिता पर लगाया था। इसी मामले मे आज अक्षरा सिंह कोर्ट मे हाजिर हुई थी। वही इस मामले मे अक्षरा सिंह के अधिवक्ता सीमा ने बताया क़ी शिबेश मिश्रा द्वारा लगाये आरोप के मामले अक्षरा सिंह और उनके पिता को को जमानत मिल गई थी। इस मामले मे अक्षरा सिंह सदेह हाजिर होकर बंध पत्र दाखिल किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। सीमा ने बताया क़ी कार्यक्रम स्थल क़ी व्यवस्था ठीक नहीं थी जहां मौजूद लोग के द्वारा उनके रुपए लुटाए जा रहे थे जिसके कारण अक्षरा सिंह कार्यक्रम छोड़ कर चली गई थी। उनके पिता क़ी तबियत ठीक नहीं थी इस लिए आज वो हाजिर नहीं हुए। इस मामले मे कोर्ट द्वारा आगे क़ी नियमित कारवाई मे अक्षरा सिंह शामिल होंगी।

