बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, सबके लिए खोला पिटारा …

nitish kumar

8 जुलाई मंगलवार कों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। बिहार में महिला डोमिसाइल नीति लागु की गयी है। अब सरकारी नौकरी में सिर्फ बिहार की महिलाओं कों 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। वही नीतीश कैबिनेट में युवा आयोग गठन करने का भी मंजूरी मिली है। इससे युवाओं कों अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है।

इन महिलाओं कों मिलेगा डोमिसाइल नीति का लाभ

बता दें की महिला डोमिसाइल नीति का लाभ उन महिलाओं कों मिलेगा जो बिहार के मूल निवासी हो। पहले यह लाभ बिहार के बाहरी महिलाओं कों भी मिलता था लेकिन अब उसको समाप्त कर बिहार की मूल निवासी महिला अभ्यर्थछियों को ही मिलेगा।

युवा आयोग का गठन कों लेकर मिली मंजूरी

महिलाओं कों डोमिसाइल आरक्षण के मंजूरी साथ ही नीतीश कैबिनेट ने युवा आयोग का गठन कों भी मंजूरी दी है इस आयोग के गठन कों लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ख़ुशी जाहिर करते हुए लिखा बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है और आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है।

नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 43 फैसले पर लगी मुहर

बता दें की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में महिलाओं कों डोमिसाइल आरक्षण समेत कुल 42 फैसलें पर मुहर लगाई है। नीतीश कैबिनेट का यह फैसला आगामी चुनाव कों लेकर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।