प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव के बाद जन सुराज ने बिहार नवनिर्माण की जो घोषणा की थी उसके तहत पार्टी के तमाम लोगों के साथ जैसे ही सरकार ही सरकार के 6 महीने पूरे होंगे फिर हम सड़कों पर उतरेंगे।
सरकार ने जो मुख्य बात कही है उसे पूरा करने की बात याद दिलाएंगे। हमने कहा था कि बिहार के लोगों को 2000 रुपए पेंशन देना चाहिए, जिसे सरकार ने 1100 रुपए कर दिया, इसे 2000 रुपए करना चाहिए। दूसरी बात, बिहार के हर परिवार को 15-20 हजार रुपए का रोजगार मिले, ताकि उन्हें पलायन न करना पड़े। सरकार ने चुनाव के समय लोगों को 10 हजार रुपए दिए हैं, वहीं कहा है कि 1 लाख 90 हजार रुपए और देंगे। ताकि जनता रोजी-रोजगार कर सके। 1 जून से जन सुराज के तमाम लोग गांव-गांव, हर वार्ड में जाएंगे, जिनको भी रोजगार चाहिए, उन्हें सरकार 190000 दे, उसमें लोगों की मदद करेंगे।
वही NEET की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने देखा कि मामले में न सरकार खड़ी हुई और न ही विपक्ष। समाज और सड़क पर जन सुराज के लोग खड़े हुए। पार्टी के सदस्य मनीष कश्यप ने मामले को उठाया, मैं भी वहां गया। आपको बता दें जिस दिन मैं वहां गया, उसी दिन सरकार ने SIT का गठन कर दिया था। हम चाहते हैं कि जांच रिपोर्ट जल्द आए, फिर उसपर आगे निर्णय लिया जाएगा। दूसरी बात, हमने एसएसपी से मुलाकात कर कहा था कि जांच में जो दोषी अधिकारी हैं, उनपर कार्रवाई हो। मुझे सूचना मिली है कि मामले में दो संबंधित पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है। वहीं पार्टी के सीनियर साथी वाई वी गिरी ने घोषणा की है कि पीड़ित के परिजनों को लीगल तौर पर मदद करेंगे। इस तरह के जितने भी मुद्दे आएंगे उसमें जन सुराज के लोग पूरी ताकत से लड़ेंगे।

