बिहार की तीन हस्तियों को मरणोपरांत देश का मिला यह सम्मान …

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस साल कुल 139 लोगों को यह सम्मान मिलेगा. बिहार की सात हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनमें एक को पद्म विभूषण, एक को पद्म भूषण और 5 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. इन में तीन लोगों को ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा. 

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी को पद्म भूषण और आचार्य किशोर कुणाल कों मिलेगा पद्मश्री सम्मान 

लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण और दिवंगत बीजेपी नेता सुशील मोदी को पद्म भूषण सम्मान मिला है। वहीं, महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान मिला है। यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है।

सुशील मोदी कों पद्म भूषण

भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी 2024 में दुनिया छोड़ दिया था. उनकी राजनीतिक शुरुआत छात्र राजनीति से शुरु हुई थी. सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे. सुशील मोदी चारों सदनों के सदस्य रह चुके थे. सुशील मोदी को केंद्र की सरकार ने मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार देने की घोषणा की है.

किशोर कुणाल को पद्मश्री 

पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल को भी मरणोपरांत सम्मानित किया गया है. साल 2024 के अंत में किशोर कुणाल ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. किशोर कुणाल आध्यात्म के क्षेत्र में भी चर्चित नाम थे. उनके द्वारा ही पटना के महावीर मंदिर का कायाकल्प किया गया था . महावीर मंदिर ट्रस्ट से पटना में कई अस्पताल चल रहे है. आईपीएस रहते हुए भी उन्होंने बेहतरीन काम किया था. केंद्र की सरकार ने किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने का फैसला लिया है.

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण

सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा दुनिया में नहीं हैं. उनके द्वारा गायी गयी गीत देश – विदेशों में सुनी जाती है. लंबी बीमारी के बाद शारदा सिन्हा ने दुनिया छोड़ दिया था. 2024 में छठ पर्व के दौरान शारदा सिन्हा का निधन हो गया था. भारत सरकार ने शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई प्रसन्नता दिया बधाई 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण, स्व. सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण एवं स्व. आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने भीम सिंह भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ. हेमंत कुमार को मेडीसिन के क्षेत्र में, निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में एवं विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को अध्यात्मवाद के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

क्या है पद्मश्री सम्मान ?

बता दें कि पद्मश्री सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सम्मान है जो जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, कला, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन आदि में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।

क्या है पद्म विभुषण सम्मान ?

पद्म विभुषण जो भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है। यह सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। पद्म भूषण जो भारत गणराज्य में तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है l 2 जनवरी 1954 को स्थापित, यह पुरस्कार उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा” के लिए दिया जाता है।