महागठबंधन में कांग्रेस औऱ राजद के बीच शीट शेयरिंग औऱ सीएम फेस की घोषणा को लेकर तनातनी देखने को अभी तक मिल रही थी. अब जब कांग्रेस ने महागठबंधन के सीएम फेस की तौर पर तेजस्वी नाम की घोषणा कर दी है तो दोनों दलों के बीच जो थोड़ी दूरियां थी उसको मिटाने की कवायद शुरु हो गई है. इसी कवायद के तहत आज मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह आज पटना पहुंचे. जहां एयरपोर्ट से वह सीधे लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिलने के लिए उनके आवास गए. हालांकि इस दौरान क्या बातें हुई है ये सामने नहीं आया है लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर मंत्रणा की गई ऐसी चर्चा है.
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज पटना पहुंचे. जहां पर उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद थे. दिग्विजय सिंह, लालू और तेजस्वी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत हुई. तीनों के बीच क्या बातचीत हुई? इसको लेकर अभी कुछ भी बाहर नहीं आया है. ऐसे तो दिग्विजय सिंह कांग्रेस के सेवा दल की बैठक में शामिल होने पटना आए है इसी बीच एयरपोर्ट से सीधे राबड़ी आवास पहुंचे तो बिहार की सियासत में गर्माहट आ गई औऱ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.
लालू यादव के आवास से बाहर निकले दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह लालू यादव का कुशलक्षेम जानने के लिए आए थे. उन्होंने कहा कि लालू जी से उनके अच्छे रिश्ते रहे हैं. फिलहाल उनकी तबीयत अच्छी है. इस दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने चुप्पी साधे रखी. आप सभी लोग कल आइएगा, बहुत मजा आने वाला है.
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद थे लेकिन इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और कन्हैया कुमार जैसे नेता नहीं थे. बताया जाता है की कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह लालू यादव के बहुत करीबी है.
दिग्विजय सिंह से दिग्विजय यादव, खुद दिग्विजय सिंह ने बताया की लालू यादव मुझे हमेशा दिग्विजय यादव बोलते है. कल दिग्विजय सिंह पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
बता दें की एक दिन पहले ही कांग्रेस ने यह घोषणा की है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर तेजस्वी यादव ही सीएम पद का चेहरा होंगे. इसके बाद दिग्विजय सिंह का पटना में आकर लालू औऱ तेजस्वी से मिलना महागठबंधन में सब कुछ ऑल इज वेल बता रहा है.

