भारत तीसरी बार T-20 विश्व चैंपियन!

India Team

भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर पूरे देश को गर्व से भर दिया। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दमदार बल्लेबाज़ी और बेहतरीन गेंदबाज़ी का प्रदर्शन किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खिलाड़ियों ने मैदान पर जज़्बा और टीम वर्क की मिसाल पेश की। इस जीत के साथ ही करोड़ों भारतीयों का सपना पूरा हुआ और पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। यह जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय बनकर हमेशा याद रखी जायेगा.

नीतीश कुमार ने दिया बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है।टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव जी सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी ईशान किशन जी को भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।हमें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।