रिपोर्ट इनपुट : डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजनीतिक रूप से बिहार में ना के बराबर दिख रहे हैं. चुनाव में करारी हार के बाद पहले तो विदेश यात्रा पर निकल गए अब जब राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने तो लगा की तेजस्वी अब पहले से ज्यादा मजबूती से सामने आएगा लेकिन सीधा इसका उल्टा हुआ तेजस्वी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर राजद कार्यालय और अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण समारोह से दूर रहे.
राजद के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बारे में बताया जा रहा है की वो पटना में हैं इसके बावजूद वो गणतंत्र दिवस पर आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. तेजस्वी की अनुपस्थित में लालू यादव ने मोर्चा संभाला. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस के दिन पहले राबड़ी आवास पर झंडोत्तोलन किया. जिसके बाद लालू यादव एक पोलो रोड पहुंचे. जहां उन्होंने तेजस्वी यादव के आवास पर भी झंडोत्तोलन किया. वही राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राजद प्रदेश कार्यलय में ध्वजारोहण किया.
अब बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि तेजस्वी यादव राजनीती से इतनी दूरी क्यों बना रहे हैं क्या तेजस्वी स्लीपिंग पॉलिटिक्स की ओर बढ़ रहे हैं. इन सवालों के सटीक जवाब पढ़ने और सुनने – देखने के लिए सिर्फ सोशल मिडिया पर PO BHARAT को फॉलो कीजिये.

