बिहार के उद्योगपति गोपाल खेमका के हत्या के बाद विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावार है विधि व्यवस्था पर विपक्ष सवाल खड़ा कर रहा है। विपक्ष के साथ – साथ NDA के सहयोगी दल ने भी नीतीश कुमार के प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। NDA के सहयोगी दल लोजपा ( रा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर। राजनीतिक गलियारें में माहौल गर्म कर दिया है। चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश के सुशासन पर बड़ा सवाल खड़ा किया है कही चिराग फिर से 2020 के जैसा नीतीश कों झटका तो नहीं देंगे ? क्या चिराग का मन NDA में नहीं लग रहा है जानिए सबकुछ ।
बिहार में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त – चिराग पासवान
बता दें की बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में अपने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिराग पासवान ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 7 जुलाई सोमवार कों एक पोस्ट किया जिसमें लिखा ‘ कल नालंदा के बिहारशरीफ में अपराधियों द्वारा 16 वर्षीय हिमांशु पासवान एवं 20 वर्षीय अनु कुमार की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। ये घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह जघन्य घटना न केवल मानवता को झकझोरती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
प्रदेश ने अपराध चरम पर है , प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के गृह जिले में अपराधियों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम देना ये स्पष्ट दर्शाता है कि अपराधियों का मनोबल चरम पर है।
नालंदा के बहाने सीएम नीतीश कुमार के शासन पर खड़ा किया सवाल
चिराग ने पोस्ट में खासतौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिलें का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने लिखा है ‘जब मुख्यमंत्री के ही जिले में अपराधी बेखौफ होकर दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या कर सकते हैं, तो यह स्पष्ट दर्शाता है कि अपराधियों का मनोबल कितना ऊंचा है. इस पोस्ट के माध्यम से चिराग का निशाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर है क्यूंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही गृह मंत्रालय है विधि- व्यवस्था बिगड़ने पर जवाबदेही नीतीश कुमार की ही होगी। ऐसे में यह बयान देकर चिराग ने एक नया मोर्चा सरकार के खिलाफ खड़ा कर दिया है।
विगत दिनों में बिहार में कई बड़ी घटनाए घटी है
बता दें की बिहार में विगत कुछ दिनों में कई बड़ी आपराधिक घटना घटी है। जिसमें 4 जुलाई कों बिहार बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या, पूर्णिया जिले में 5 लोगो कों जिन्दा जलाकर हत्या, निजी स्कूल संचालक की पटना में हत्या कई ऐसे आपराधिक घटनाए है जो बिहार की पुलीसिया व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहा है।
NDA ने बिहार कों क्राइम कैपिटल बना दिया – राहुल गांधी ( नेता विरोधी दल लोकसभा)
लोकसभा में नेता विरोधी दल सह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार की विधि व्यवस्था कों लेकर बड़ा बयान दिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है – भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को “भारत की क्राइम कैपिटल” बना दिया है।”
पटना से राहुल की रिपोर्ट

