बिहार का गब्बर कौन ? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया खुलासा …

पटना से राहुल कि रिपोर्ट

बिहार के राजनीति में इस वक्त जुबानी लड़ाई तेज हो गयी है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते कों पॉकेटमार कहा था उसी का पलटवार करते हुए बीजेपी नेता उपमुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता कर तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर जुबानी हमला किया है पढ़िए

लालू यादव है बिहार के गब्बर सिंह – सम्राट चौधरी ( उप मुख्यमंत्री बिहार )

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेसवार्ता कर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर जुबानी हमला किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे ‘दीवार’ फिल्म अमिताभ बच्चन के हाथ में लिखा गया था कि मेरा बाप चोर है। वैसे ही तेजस्वी पर भी चारा चोर का बेटा होने का कलंक तो लगेगा ही। वही, सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीम लालू यादव पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि लालू यादव बिहार के गब्बर सिंह हैं। इसलिए जब तक वह जिंदा हैं, लोगों को उनसे डर लगता रहेगा।

अंबेडकर मामले पर घेरा कहा – अहंकारी लालू-तेजस्वी अफसोस तक नहीं जता रहे

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान पर लालू यादव से माफी मांगने को कहा. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, इसे बेशर्मी कहें या अहंकार. 10 दिन हो गए बाबा साहब का अपमान किए लेकिन अहंकारी लालू-तेजस्वी अफसोस तक नहीं जता रहे. कान के कपाट खोल कर सुन लें आरजेडी के नेता, यह मुद्दा अब बिहार के दलित-पिछड़ा-वंचित समाज के आत्म सम्मान का बन चुका है.

लालू परिवार बिहार कों लूटने वाला परिवार है

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि यह परिवार बिहार को लूटने वाला परिवार है। लालू यादव के शासन में केवल 12 लाख लोगों को पेंशन मिलता था, आज 1 करोड़ से ज़्यादा लोगों को पेंशन दी जा रही है। आज के बिहार में सीएम हाउस से अपराध नहीं होता। VVIP इलाकों में भी अगर घटना होती है तो उसपर कार्रवाई की जाती है।