आने वाले दिनों में भागलपुर के सुल्तानगंज हिंदू धार्मिक स्थल अजगैबीनाथ के नाम से जान जाएंगे. इसका मांग अब तेजी से होने लगा है. गौरतलब है कि बिहार में ‘गाया’ का नाम “गाया जी” किया गया है, उसी तर्ज पर अब जल्द ही सुल्तानगंज का नाम अजगैबीनाथ धाम होगा, काफी समय से नाम बदलने की मांग की जा रही है. बिहार में तमाम ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिनके नाम से उस जिले या फिर शहर की पहचान है. अब इन्हीं धार्मिक स्थलों की पहचान को लेकर भारतीय रेलवे अपने स्टेशनों के नाम बदल रहा है.
गौर हो कि धर्म की नगरी, उत्तरवाहिनी गंगा नगरी, बाबा अजगैबीनाथ की नगरी का नाम अजगैबीनाथ धाम न होकर सुल्तानगंज होना लोगों के जेहन में टीस की तरह है। श्रावणी मेला से पूर्व यह मांग फिर से तेज हुई है कि सुल्तानगंज का नाम बदल कर अजगैबीनाथ धाम रखा जाए क्योकि यह नगरी सुल्तान की नहीं बल्कि बाबा अजगैबीनाथ की है। सुल्तानगंज नगर परिषद ने बीते 19 जून 2024 को प्रस्ताव पास कर दिया है। केंद्र और राज्य स्तर से इसपर निर्णय होना है।
दरअसल सुल्तानगंज का नाम कालांतर में हिरण्यपुरी और अजगैबीनाथ धाम था बताया जाता है कि मुगल शासकों ने इसका नाम बदल सुल्तानगंज किया था। जबकि यहां भक्ति की धारा सालों भर बहती है। पास में उत्तरवाहिनी गंगा बहती है जिसके तट पर विशाल अजगैबीनाथ धाम मन्दिर है उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर लाखों कांवड़िया बैधनाथ धाम जाते हैं। श्रावणी मेले में दूसरे राज्यों व दूसरे देशों से आने वाले लाखों कांवड़िया भी यह मांग करते रहे हैं कि इसका नाम बदल अजगैबीनाथ धाम किया जाए। स्थानीय लोगों की वर्षों से यह मांग रही है। कई बार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था सुल्तानगंज का नाम बदल अजगैबीनाथ धाम किया जाएगा साथ ही सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनना है उसका भी नाम अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट होगा।
पिछले साल सुल्तानगंज नगर परिषद में सामान्य बोर्ड की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव बहुमत से पारित हुआ था कागज बिहार सरकार को बढाई गयी थी उस वक़्त पहल तेज हुई लेकिन फिर से मामला ठंडे बस्ते में चला गया लेकिन अब श्रावणी मेले से पूर्व यह मांग तेज हुई है लोगों का कहना है कि अबकी सावन जो नेता मंत्री उद्घाटन में आएंगे मंच से ऐलान भी कर दे तो सोने पर सुहागा जैसा होगा।
पिछले दिनों जब रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जमालपुर पहुँचे थे तो नगर परिषद सुल्तानगंज के सभापति राजकुमार गुड्डू ने रेल मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था उन्होंने जल्द इस ओर पहल करने की बात कही थी। अजगैबीनाथ मठ व पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महंत प्रेमानंद गिरी महाराज ने उत्सुकता जतायी है उन्होंने कहा इस ओर पहल हो रही है बिल्कुल नाम बदला जाना चाहिए यह समय की मांग है स्टेशन का नाम बदले इस ओर भी पहल हो रही है प्रशासन और सरकार जल्द इसपर निर्णय लेगी पूरा भरोसा है।
सुल्तानगंज का नाम अजगैबीधाम करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उसकी प्रक्रिया चल रही है। बिहार सरकार ने स्थानीय विधायक और नगर परिषद की अनुशंसा पर कार्यवाही की है। अब आगे भारत सरकार को तय करना है। सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘ सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम जल्द ही हिंदू तीर्थस्थल अजगैबीनाथ धाम के नाम पर रखा जाएगा. रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए सक्षम प्राधिकरण को भेजा जाएगा।’ सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ मंदिर भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है.मंदिर के प्रांगण में पत्थरों पर बेहतरीन नक्काशी और शिलालेख हैं. यह मंदिर गंगा नदी के तट पर स्थित है.
अजगैबीनाथ धाम मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने कहा कि हम लोग भी बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द सुल्तानगंज का नाम अजगैबीनाथ धाम हो जाए. इसके लिए प्रशासन के लोग और सरकार के भी सभी मंत्री लगे हुए हैं. इस क्षेत्र में 50 प्रतिशत काम हो चुका है. बाकी बाबा अजगैबीनाथ की कृपा होगी तो जल्द हो जाएगा. स्थानीय लोगों की मांग है कि इस बार श्रावणी मेला के उद्घाटन के दिन ही सुल्तानगंज का नाम अजगैबीनाथ धाम करने की घोषणा कर दी जाए.
इस मुद्दे को लेकर सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में बहुमत से सुल्तानगंज का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने का प्रस्ताव पारित किया गया. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इसकी घोषणा की. वहीं नगर विकास मंत्री ने भी इसको लेकर आश्वासन दिया है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पत्र के माध्यम से सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का मांग की. उन्होंने भी इसको लेकर आश्वासन दिया है. रेल मंत्री ने कहा कि अमृत भारत योजना का काम पूर्ण होते ही सुल्तानगंज स्टेशन का नाम अजगैबीनाथ धाम करा दिया जाएगा.

