प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जनसुराज की जिम्मेवारी उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को सौंप दी है. पप्पू सिंहै पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. प्रेसवार्ता में प्रशांत किशोर ने कहा की उदय सिंह को कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया है.
कौन है उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह ?
पप्पू सिंह पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार बीजेपी के सांसद रहे हैं। 2019 में जब जेडीयू और भाजपा का दोबारा गठबंधन हुआ और पूर्णिया सीट जेडीयू को चली गई तो पप्पू सिंह कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे। कांग्रेस से अलग हो चुके पप्पू सिंह कुछ समय से खुलकर जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर के साथ हैं।
150 सदस्यों की कोर कमिटी ने तय किया है नाम – ( प्रशांत किशोर )
प्रशांत ने बताया कि जन सुराज पार्टी की 150 सदस्यों की कोर कमिटी ने बहुमत नहीं बल्कि सर्वसम्मति से तय किया है कि उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे।
पटना में प्रशांत किशोर उदय सिंह के ही बंगले में रहते है
प्रशांत किशोर पटना में जिस बंगले में रहते हैं, वो घर शेखपुरा हाउस पप्पू सिंह का ही है। पप्पू सिंह भी इसी बंगले के एक हिस्सा में रहते हैं और दूसरा हिस्सा जन सुराज पार्टी के दफ्तर के तौर पर प्रशांत किशोर इस्तेमाल करते हैं। जन सुराज पदयात्रा के समय प्रशांत किशोर के संपर्क में आए पप्पू सिंह तब से ही साधन-संसाधन से जन सुराज की मदद कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 1000 करोड़ से ऊपर की संपत्ति है. उनकी चर्चा एक खास वैनिटी वैन को लेकर भी हुई थी, जिसे उन्होंने 2011 में शौक के लिए खरीदा था. यह वही वैनिटी वैन है, जिससे अब प्रशांत किशोर चलते हैं.