महागठबंधन में हो गयी टूट ! NDA से मुकेश सहनी कों मिला न्योता …

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है चुनाव कि तैयारी, सीटों के बटवांरे, सीएम चेहरा, SIR जैसे इन तमाम मुद्दों पर महागठबंधन की चुनाव के पहले इस वर्ष छठी बैठक हुई। बैठक में तेजस्वी यादव के साथ विपक्षी दलों का जुटान हुआ लेकिन बैठक में महागठबंधन के सहयोगी दल VIP ( विकासशील इंसान पार्टी ) के प्रमुख मुकेश सहनी गायब रहे इसके बिहार के सियासी गलियारें में चर्चा हो गयी है मुकेश सहनी कों NDA के तरफ से न्योता भी मिला है अब सवाल उठता है कि क्या मुकेश सहनी महागठबंधन का साथ छोड़कर चुनाव में NDA का हिस्सा बनेंगे पढ़िए सबकुछ …

क्या टूट जाएगी महागठबंधन ?

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में छठी बार चुनाव कि तैयारी, सीटों के बटवांरे, सीएम चेहरा, SIR जैसे इन तमाम मुद्दों महागठबंधन का बैठक हुआ यह बैठक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर आयोजित किया गया था। जिसमें महागठबंधन में शामिल सभी दलों के प्रमुख नेता शामिल रहे वही तेजस्वी के साथ साये कि तरह रहने वाले महागठबंधन के सहयोगी दल में शामिल VIP ( विकासशील इंसान पार्टी ) के प्रमुख मुकेश सहनी गायब रहे इसके बिहार के सियासी गलियारें में चर्चा हो गयी है इसके बाद सियासी गलियारें में चर्चा जोड़ पकड़ ली है चर्चा यह भी है कि कही मुकेश सहनी के बैठक में शामिल न होने के पीछे कारण मनचाहा सीटों पर बात नहीं बनी इसलिए वो 2020 कि तरह अचानक महागठबंधन का साथ तो नहीं छोड़ देंगे ।

NDA से मिला साथ आने का न्योता

बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक निजी चैनल के इंटरव्यू में मुकेश सहनी ने कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह उनके राजनीतिक गुरु है इसके बाद राजनीतिक समझ रखने वाले लोगों के जेहन में बात चलने लगी थी मुकेश सहनी का कही न कही महागठबंधन से मोहभंग होता दिख रहा है वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अध्यक्षता आयोजित महागठबंधन कि बैठक से दुरी बनाना और बिहार NDA के सहयोगी दल ‘ हम ‘ के नेता नीतीश सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने भी मुकेश सहनी कों महागठबंधन छोड़ NDA में आने का न्योता दिया है। संतोष सुमन ने मुकेश सहनी कों NDA में आने कों लेकर कहा कि तेजस्वी मुकेश सहनी को 60 सीट देने वाले नहीं हैं इसलिए उनके लिए बेहतर है कि वो वापस लौट आएं क्योंकि उनका समाज भी NDA के साथ है।

2020 कि तरह सहनी क्या फिर महागठबंधन को बिच मझधार में देंगे धोखा?

बता दें कि मुकेश सहनी का महागठबंधन के सीट बंटवारे से पहले 60 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने का फैसला महागठबंधन कों चिंता में डाल दिये है। सियासी गलियारे में चर्चा यह भी है मुकेश सहनी के दिल में बिहार के उपमुख्यमंत्री बनने का सपना लम्बे समय से देख रहे है।

2020 विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने महागठबंधन में 25 सीटें और उपमुख्यमंत्री का पद मांगा था. जब उन्हें यह बात पता चली कि उनकी ये इच्छा पूरी नहीं होगी तो महागठबंधन द्वारा आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस कों बीच में छोड़कर महागठबंधन से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद NDA का हिस्सा बने थे और बीजेपी ने उन्हें अपने कोटे से 11 सीटें दी थी।