मोतिहारी में महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के साथ अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सीधे इस वीडियो में देखा जा रहा है कि मुखिया विनय कुमार साह महात्मा गांधी पौत्र तुषार गांधी को बोलते एवं निकालते नजर आ रहे है वीडियो वायरल होते ही घटना के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है।
बता दे कि ये मामला पूर्वी चम्पारण के तुरकौलिया प्रखंड स्थित पंचायत भवन की है जहाँ एक कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस दौरान एक टिप्पणी को लेकर स्थानीय मुखिया विनय कुमार साह ने तुषार गांधी को कार्यक्रम से बाहर जाने को कह दिया। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। तुषार गांधी 13 जुलाई के दिन भितिहरवा आश्रम से पदयात्रा शुरू हुई यह यात्रा महात्मा गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसी यात्रा के क्रम में वे रविवार को तुरकौलिया पहुंचे। वहां उन्होंने गांधी जी से जुड़े ऐतिहासिक नीम के पेड़ का भ्रमण किया।
पंचायत भवन में आयोजित सभा के दौरान तुषार गांधी के एक सहयोगी ने नीतीश सरकार को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी कर दी। इस पर मुखिया विनय साह भड़क उठे। उन्होंने गुस्से में तुषार गांधी पर तीखी टिप्पणी करते हुए उन्हें पंचायत भवन से बाहर निकलने को कह दिया। स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश किया कि टिप्पणी तुषार गांधी ने नहीं, उनके सहयोगी ने की थी। लेकिन मुखिया अपनी बात पर अड़ा रहा। दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख तुषार गांधी ने विवाद से बचने के लिए कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया और वहां से चले गए।
बापू की धरती पर उनके वंशज के साथ इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है। जब वे मोतिहारी के नविवक पुस्तकालय में प्रेस वार्ता किया तो उन्होंने कहा कि जब अग्रेजों का शासन था तो गांधी जी को भी अग्रेजों ने रोका था इसी तरह हमें भी रोक गया है.

