नेपाल में बिहार के आयुष विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शमीम को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

काठमांडू/पटना। बिहार के आयुष विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद शमीम को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित International AYUSH Conclave 4.0 – Nepal Edition के दौरान अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। आयुष चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, शोध, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें AYUSH Excellence Award प्रदान किया गया। यह सम्मेलन CIVIC (Council for Integrative Vaidya Innovation & Collaboration, India) और Nepal Chamber of Commerce के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर जुटे कई देशों के विशेषज्ञ

इस सम्मेलन में भारत समेत नेपाल, मॉरीशस, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बांग्लादेश और सिंगापुर सहित कई देशों से आयुष चिकित्सक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, उद्यमी और नेचुरोपैथ्स शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, कुल 254 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयुष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए।

विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में हुआ सम्मान समारोह

सम्मेलन में Nepal Chamber of Commerce के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। वहीं भारतीय दूतावास, नेपाल के प्रतिनिधि सुगम रस्तोगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा Legends World Records, Dubai (UAE) के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सम्मान समारोह में अपनी भूमिका निभाई।

विश्व रिकॉर्ड बना सम्मेलन का सबसे बड़ा आकर्षण

कार्यक्रम के दौरान “Most AYUSH Doctors in a Clinical Diagnosis Session” विषय पर आयोजित विशेष सत्र ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन के माध्यम से एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। आयोजकों का कहना है कि यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर आयुष चिकित्सा पद्धति की बढ़ती स्वीकार्यता और प्रभाव को दर्शाती है।

कई श्रेणियों में दिए गए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सम्मेलन में आयुष क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशेषज्ञों को AYUSH Legend Award, AYUSH Excellence Award और AYUSH Rising Award से सम्मानित किया गया। वहीं उद्योग और व्यापार से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों एवं नेचुरोपैथ्स को AYUSH Enterprise Award प्रदान किया गया।

डॉ. रामीन के कार्यों को मिली वैश्विक पहचान

डॉ. मोहम्मद शमीम को आयुष चिकित्सा, जनस्वास्थ्य, शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान Nepal Chamber of Commerce के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, CIVIC के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी तथा Legends World Records Dubai के प्रतिनिधि कुलदीप चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

आयुष को वैश्विक मंच देने का है उद्देश्य

कार्यक्रम के दौरान CIVIC के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर के आयुष विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर ज्ञान, शोध, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नेपाल में आयोजित यह सम्मेलन आयुष के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

सम्मान से बढ़ी जिम्मेदारी : डॉ. मोहम्मद शमीम

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मोहम्मद शमीम ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में भी वे आयुष चिकित्सा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से लोगों की अपेक्षाएं और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ी हैं।