बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हमले के पीछे कौन ? जानिए क्या-कैसे हुआ ….

मोकामा के पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। मोकामा प्रखंड के नौरंगा- जलालपुर गांव में उनपर फायरिंग की गयी है । बताया जाता है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह आज नौरंगा जलालपुर के दौरे पर थे। इसी दौरान अनंत सिंह पर फायरिंग हुई। घटना के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

क्या है मामला ? 

जानकारी के मुताबिक मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में एक दबंग के द्वारा एक घर में ताला लगा दिया गया था इसी को लेकर पूर्व विधायक अनत सिंह गांव पहुचे थे। इसी दौरान उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फिलहाल गांव में भारी तनाव है। 

सोनू – मोनू गैंग पर फायरिंग करने का आरोप 

बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है। अंधाधुंध गोलीबारी में पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि सोनू और माेनू भागने में सफल रहा।

फायरिंग में अनंत सिंह समर्थक हुए घायल 

फायरिंग में अनंत सिंह के समर्थक उदय यादव को गोली लगने की सुचना मिली है। वह गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं। घटना की सुचना मिलने पर डीएसपी राकेश कुमार घटना स्थल पर दल – बल के साथ पहुंचे. हालांकि इस पुरे मामले पर एएसपी ने कहा कि जांच में जिसकी संलिप्तता आएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस ने किसी के घायल होने की सूचना से इनकार किया है।