राष्ट्रपति पुरस्कार से बिहार पुलिस के इतने जवान होंगे पुस्कृत, एक मेडल नहीं मिलने का रहेगा मलाल …

गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के 9 अफसरों को राष्ट्रपति पदक मिलेगा. इनमें से दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। हालांकि इस वर्ष बिहार के किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) नहीं मिला है।

इन पुलिसकर्मियों कों मिलेगा राष्ट्रपति पदक 

विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जा रहे इन पदकों के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है उनमे सराहनीय सेवा के लिए दो एसपी, संजय कुमार और मनोज कुमार को पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय, सब-इंस्पेक्टर शशिकांत और जय प्रकाश को भी सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा।

दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा 

अपर पुलिस महानिदेशक (ADGP) के.एस. अनुपम और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अनिल कुमार को प्रदान किया जाएगा।

क्यों मिलता है वीरता और सेवा के लिए पदक ?

राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) विशेष प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए दिया जाता है, जबकि सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) संसाधनों और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

इस वर्ष बिहार के किसी भी पुलिसकर्मी नहीं मिला गैलेंट्री मेडल

बता दें की इस वर्ष बिहार के किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) नहीं मिला है। पिछले साल बिहार पुलिस को कुल 25 पदक मिले थे, जिसमें से छह वीरता पदक थे।