गांधी मैदान से राज्यपाल का बड़ा ऐलान, इस साल बिहार सरकार देगी 12 लाख …..

पुरे देश में आज 76वां गणतंत्र का दिवस मनाया जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया। मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इस साल सरकार 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। साथ ही 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण समेत हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया है।

राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि बीते सालों में करीब 9 लाख लोगों को नौकरियां दी गईं। साथ ही शिक्षा, महिला सशक्तिकरण समेत हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया है।

सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी इस अवसर पर मौजूद रहे. गांधी मैदान के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यह दिन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दिन हमें हमारे देश की आजादी और संविधान की याद दिलाता है.

सरकार 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी – राज्यपाल

मौके पर राज्यपाल ने कहा कि इस साल सरकार 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देगी। साथ ही 34 लाख लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।