महाकुम्भ 2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी संगम, लगाएंगी आस्था की डुबकी …

तीर्थराज महाकुम्भ की पावन धरा पर सोमवार 10 फरवरी को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां संगम में स्नान करेंगी।

सुबह लगभग 10 बजे संगम तट पहुंचेगी राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह लगभग 10 बजे संगम तट पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार देंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा।

8 घंटे तीर्थराज में रहेंगी राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुम्भ में स्नान के बर्फ दर्शन-पूजन करेंगी. राष्ट्रपति सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेंगी और शाम चार बजे तक यहां रहेंगी.  इस दौरान फ्लोटिंग जेटी पर संगम स्नान, पूजन करेंगी. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे.  राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. इस दौरान संगम स्नान के साथ ही अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी.