बिहार के अनीसाबाद स्थित पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में हुई एक दावत -ए – वालीमा इन दिनों सुर्खिया बटोर रहा है. दरअसल ये शादी बिहार के CM नीतीश कुमार के खास अधिकारीयों में से एक बिहार के पूर्व मुख्य सचिव रहे IAS अधिकारी से जुड़ा हुआ है.
पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है.
बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है. बच्चों की सहमति से उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया है. इसी हफ्ते उनका निकाह हुआ है, जिसमें परिवार के सदस्य शामिल हुए. दोनों बच्चे भी मौजूद रहे. बुधवार को दावत-ए-वलीमा का आयोजन पटना के अनीसाबाद स्थित पाटलिपुत्र कॉन्टिनेंटल होटल में हुआ था.
पहली पत्नी का तीन साल पहले हुआ था इंतकाल
बता दें आमिर सुबहानी के पहली पत्नी 45 वर्षीया डॉ. सादिका यासमीन का तीन साल पहले सीढ़ी से गिर जाने की वजह से इंतकाल हो गया था. इस घटना के लंबे समय बाद उन्होंने कुछ दिन पहले ही दूसरी शादी की. इस निकाह में उनके दोनों बच्चे और परिवार के सदस्य मौजूद रहे. आमिर सुबहानी एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं. दोनों बच्चों की सहमति के बाद ही उन्होंने दूसरी शादी की.
पटना के डीएम रहे है आमिर सुबहानी
आमिर सुबहानी 1987 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. वह अपने बैच के टॉपर रह चुके हैं. 1993 में पहली बार आमिर सुबहानी भोजपुर जिले में डीएम बनकर गए थे. इसके बाद 1994 में पटना में जिला कलेक्टर के रूप में नियुक्त किए गए थे. आज तक वे किसी विवाद में नहीं फंसे हैं. साफ-सुथरे छवि वाले अधिकारी माने जाते थे.

