अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश इस समय शोकाकुल है. इस दुखद हादसे में 265 लोगों की जान गवां दी है। इसमें बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली एयर होस्टेस मनीषा थापा भी शामिल हैं. मनीषा एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में अपनी ड्यूटी निभा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।
पटना के जगदेव पथ कि रहने वाली है मनीषा, पटना के सेंट ज़ेवियर से हुई है पढ़ाई
जानकारी के अनुसार मनीषा थापा मूल रूप से नेपाल के विराटनगर की रहने वाली थी। लेकिन उनके पिता राजू थापा जिला पुलिस में बेगूसराय में पदस्थापित हैं. प्रारंभ से ही उनके परिवार के सभी लोग बीएमपी एवं जिला बल में रहने के कारण मनीषा का जन्म पटना में ही हुआ था। मनीषा थापा पटना के जगदेव पथ स्थित श्यामा अपार्टमेंट के पास अपने परिवार के साथ रहती थीं। 2014 से 2017 तक उन्होंने पटना के सेंट ज़ेवियर कॉलेज से बीबीई की पढ़ाई की थी। मनीषा पढ़ने में काफी मेधावी छात्रा थीं जिन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया था और कम उम्र में ही एयर होस्टेस बनने का अपना सपना पूरा किया।
परिवार में पसरा मातम
मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो चाचा, बबलू थापा और गुड्डू थापा, बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं और बटालियन नंबर 1 में तैनात हैं।
कब कैसे हुआ था हादसा ?
यह हृदय विदारक घटना गुरुवार दोपहर 1:38 बजे घटी। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। लेकिन उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक इस हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में 241 यात्री और क्रू सदस्य शामिल थे, जबकि 5 लोग उस मेडिकल हॉस्टल के निवासी थे, जिस पर विमान गिर गया था।

