महागठबंधन के गढ़ में खूब गरजे मोदी, कहा – पंजा और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार ….

पटना से राहुल कि रिपोर्ट

बिहार के चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर रहे। सीवान जिले के जसौली में जनसभा को संबोधित किया। सिवान रैली में पीएम मोदी 10 हजार करोड़ रुपयों के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किये। जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया. सियासी नजर से देखें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बिहार दौरा NDA के लिए कितना फायदेमंद होगा ? क्या आसपास की सभी 24 विधानसभा पर प्रधानमंत्री मोदी का प्रभाव पड़ेगा आइये समझते है ?

पीएम मोदी ने राजद पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिवान के जसौली में अपने भाषण में NDA से पहले के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कहानियों में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी।

कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि अपने भाषण में कहा कि गरीबी हटाओ के नारे दशकों से सुने हैं। दो-दो, तीन-तीन पीढ़ी से चुनाव में आकर बोलते थे- गरीबी हटाओ। मगर एनडीए सरकार ने दिखाया कि गरीबी कम भी हो सकती है। बीते एक दशक में रिकॉर्ड 25 करोड़ भारतीयों ने गरीबी को पराजित किया। वर्ल्ड बैंक जैसी दुनिया की संस्थाओं ने भारत की इस उपलब्धि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसमें बिहार और यहां की नीतीश सरकार का बड़ा योगदान है। बीते 10 सालों में करोड़ों बिहारियों ने खुद को गरीबी से मुक्त किया।

पंजा और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के गौरव को ठेस पहुंचाई है – नरेंद्र मोदी ( प्रधानमंत्री )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंजा और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के गौरव को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने इतना लूटा कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई… लेकिन मोदी इतना काम करने के बाद चुप हो जाने वालों में से नहीं है। मुझे बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है। बिहार में जंगलराज लाने वाले किसी तरह अपने पुराने कामों को दोहराने का मौका तलाश रहे हैं। आपको अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत सतर्क रहना होगा। समृद्ध बिहार की यात्रा पर ब्रेक लगाने वाले लोगों को दूर रखना होगा… ये लोग गरीबी हटाओ के नारे लगाते थे। लेकिन एनडीए सरकार ने आपके वोट के बाद इसे संभव बनाया।”

क्या NDA महागठबंधन के गढ़ में सेंधमारी कर पायेगी ?

महागठबंधन का ये गढ़ कहे जाने वाला यह क्षेत्र NDA के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ये रैली यहां एनडीए की राह आसान कर सकती है. बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. NDA का नजर महागठबंधन का गढ़ माने जाने वाले सीवान और आसपास की 24 विधानसभा सीटों पर है। पीएम मोदी का यह रैली सिवान के साथ ही सारण और गोपालगंज की 24 विधानसभा सीटों पर NDA कों मजबूती प्रदान करेगा।

MY फैक्टर, मुस्लिम वोटर्स का दबदबा

बता दें कि सिवान जिले में MY समीकरण की वजह से यहां आरजेडी का दबदबा है। दिवंगत राजद नेता बाहुबली शहाबुद्दीन का इस क्षेत्र में काफी दबदबा था। 8 विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोटर्स का निर्णायक कि भूमिका में रहती है . यहां 25% से ज्यादा मुस्लिम हैं और यादव वोट भी अच्छी तादात में है. हालांकि सवर्ण और अति पिछड़ा वोट बैंक नीतीश और बीजेपी के साथ है. यही वजह है कि सिवान की 8 विधानसभा सीटों पर कांटे कि लड़ाई होगी मुकाबला दिलचस्प होगा।