पटना से राहुल कि रिपोर्ट
बिहार में इसी साल चुनाव होने कों है ऐसे में ऐसे में दल बदल कि राजनीति शुरू हो गयी है नेता टिकट कि तलाश में पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में शामिल होने कि अभियान शुरू हो गयी है। आरजेडी और जेडीयू में एक-दूसरे के नेताओं को अपने खेमे में शामिल करने की होड़ मची हुई है। पढ़िए दल बदलने के पीछे राजनीतिक मंशा…
बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी कुछ माह का वक्त बचा है। इससे पहले ही नेताओं का दल-बदल शुरू हो गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरे दल में जाने का सिलसिला आने वाले समय में और तेज होगा। राज्य की दो प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) और राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) के कई नेता अब तक पाला बदल चुके हैं। ये दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के अंदर सेंधमारी करने की कोशिश में जुटी हुई है।
जदयू के कद्दावर नेता होंगे राजद में शामिल
चुनावी वर्ष में जदयू के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व विधायक बोगो सिंह, जदयू नेता कौशल सिंह और जदयू नेत्री रेनू सिंह भी जदयू का दामन छोड़कर राजद में शामिल होने कि संभावना है.
राजद के कई कद्दावर नेता होंगे जदयू में शामिल
वही इस चुनावी में राजद के कई बड़े नेता तेजस्वी का साथ छोड़कर जदयू में शामिल होंगे जिनमे नवादा की MLA विभा देवी और बनियापुर के MLA केदारनाथ सिंह तय और कई नाम चल रहे है.
दलों में बड़ी टूट की है आशंका
बिहार के चुनाव में कुछ माह शेष है ऐसे में बिहार के सियासी गलियारें यह चर्चा चल रही है कि बिहार के राजनीतिक दलों में बड़ी टूट होनी बाकी है। बनते-बिगड़ते गठबंधन, नेताओं का इधर से उधर जाना और चुनावी जीत पक्की करने के लिए बड़ी संख्या में विधायक पाला बदलने को तैयार हैं। जिस दल में वे जाना चाहते हैं, बस वे दल प्रमुख का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हरी झंडी मिली की पलक झपकते ही एक को छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। पाला बदलने वालों में कुछ अनुभवी तो कुछ नए चेहरे के होने की चर्चा है।
दल बदलने कि राजनीति में इन नेताओं कि होती चर्चा
पाला बदलने में बिहार के कुछ नेता इस कदर चर्चित हो चुके हैं कि शायद ही वे किसी पार्टी से उनका दामन छुटा हो। इसमें नागमणि सबसे चर्चित चेहरा हैं। अपनी पार्टी बना चुके हम सुप्रीमो पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी कई दलों में आ-जा चुके हैं। इसी कड़ी में बीजेपी नेता उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण कुमार, लवली आनंद, महाचंद्र प्रसाद सिंह, जैसे कई नेता हैं जो कई दलों में आ-जा चुके हैं।

