खबर बिहार के मोकामा से है जहाँ 22 जनवरी 2025 कों मोकामा प्रखंड के ग्राम नौरंगा में गोलिकांड हुआ था। करीब 70 रौंड गोली चली थी। इस गोलिकांड की घटना ने पुरे राज्यभर में सनसनी फैला दी थी। यह गोलिकांड मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू – मोनू के बिच हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज किया था। मामले में सोनू की गिरफ्तारी हुई थी और अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है हाइकोर्ट ने गैंगस्टर सोनू कों राहत दी है सोनू के खिलाफ दर्ज सभी मामले में कोर्ट ने जमानत दे दी है हालांकि मोनू अभी भी फरार है और पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल में बंद है पढ़िए क्या हुआ था 22 जनवरी 2025 कों पूरी घटना की इनसाइड स्टोरी …
क्या हुआ था 22 जनवरी 2025 कों
इस घटना में चार पात्र है जिसमें पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, गैंगस्टर सोनू – मोनू ( दोनों सहोदर भाई है ) और इनदोनो भाई का मैनेजर मुकेश। पूरी कहानी जानने के लिए कुछ माह पीछे चलना होगा दरअसल 22 जनवरी 2025 की शाम होने कों थी जानकारी के अनुसार सोनू – मोनू का ईट – भट्टा का करोबार है इसी भट्टा का मैनेजर हेमजा गांव का मुकेश है जिसपर सोनू – मोनू ने करीब 65 लाख रूपये गबन करने का आरोप लगाया। दोनों भाइयों ने मिलकर मुकेश के घर में ताला लगा दिया इसके बाद मुकेश अपने साथ घटी पूरी घटना की जानकारी बाहुबली विधायक अनंत सिंह कों दी अनंत सिंह ने दोनों भाइयों से ताला खोलने कों लेकर बात की पर दोनों भाई अनंत सिंह के बात कों अनसुना कर दिया। बाद में मुकेश ने ताला खुलवाने कों लेकर स्थानीय प्रशासन से शिकायत की।
इसी दौरान बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ 10 गाड़ियों के काफिला लेकर सोनू – मोनू के गांव नौरंगा पहुंच गये इसके बाद दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई करीब 70 राउंड गोली चलने की सुचना थी हालांकि पुलिस कों मौके ए वरदात पर 3 खोखे ही मिले थे। पुलिस ने इस मामले में दो गुटों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज किया था।
गैंगस्टर सोनू हुआ था गिरफ्तार, अनंत सिंह ने किया था आत्मसमर्पण
गोलीबारी के घटना के ठिक दो दिन 24 जनवरी 2025 कों पुलिस ने गोलिकांड में शामिल सोनू कों गिरफ्तार लिया था ठिक उसी दिन शाम कों बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद बिहार के सियासी गलियारें में खूब चर्चा हुई। सोनू कों पहले पटना के बेउर जेल में भेजा गया पर बाद में उसे भागलपुर जेल में भेज दिया गया वही अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में ही बंद है।
4 महीने बाद मिली सोनू कों कोर्ट से मिली राहत
गोलीबारी के घटना के आरोप में भागलपुर जेल में बंद गैंगस्टर सोनू कों 1 जुलाई 2025 कों पटना हाईकोर्ट ने राहत दी है सोनू कों कोर्ट ने सभी 4-5 मामले में जमानत दे दी है सोनू के रिहाई के बाद चर्चा यह भी हो रही है की अब उसका भाई मोनू भी कोर्ट में सरेंडर कर सकता है।
अनंत सिंह पर टिकी है निगाहेँ
गोलीबारी कांड में सोनू कों कोर्ट से मिली जमानत के बाद इसी मामले में पटना के बेउर जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की याचिका पर सबकी निगाहें टिकी है । जल्द ही अनंत सिंह जमानत कों लेकर कोर्ट में सुनवाई होने वाली है।
पटना से राहुल की रिपोर्ट

