भागलपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कारोबारी की पत्नी बिहार के डीजीपी तक को कानूनी नोटिस भेज दिया है.बिहार पुलिस के डीजीपी से एक करोड़ रुपये हर्जाना की मांग की है. घटना शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र से जुड़ा है. खलीफाबाग के व्यवसायी प्रतीक झुनझुनवाला की पत्नी ने श्रेया कुमारी भागलपुर जिला पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बिना इजाजत वीडियो बनाने, अमानवीय व्यवहार और अवैध हिरासत में रखने की शिकायत की है.
इसी बात को लेकर व्यवसायी की पत्नी श्रेया कुमारी ने सीपीसी की धारा 80 के तहत यह नोटिस डीजीपी सहित भागलपुर पुलिस के अन्य कई सीनियर अफसरों को भी भेजा है. दो महीने में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर एक करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग के साथ ही सिविल मुकदमा दायर करने की भी चेतावनी दी है.
व्यवसायी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि 21 मार्च 2025 को वह अपने पति के साथ दवा लेने के लिए तिलकामांझी गयी थी. उन्होंने अपना वाहन कुछ देर के लिए प्राइवेट अस्पताल फार्मेसी के सामने खड़ा किया था. उस जगह पर नो-पार्किंग का कोई बोर्ड नहीं था. लेकिन तभी थोड़ी देर बाद ट्रैफिक पुलिस के जवान वहां पहुंच गए, अरुण के साथ बदतमीजी करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. कुछ देर बाद ट्रैफिक पुलिस ने तिलका मांझी थाने की भी पुलिस को बुला लिया उन्होंने भी बदसलूकी की और फिर उन्हे थाने ले जाने की धमकी दी. पुलिस को महिला ने अपनी सर्जरी के बारे में भी बताया बावजूद पुलिस बदसलूकी किया. उन्होंने मानसिक उत्पीड़न, अपमान और संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के उल्लंघन का आरोप लगाया है. यह नोटिस उन्होंने आइजी, एसएसपी, एसपी और दोनों डीएसपी को भी भेजा है.
इस मामले की शिकायत उन्होंने पहले एसएसपी से 3 मार्च 2025 को भी की थी. लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो 30 जून 2025 को नोटिस भेजा. महिला ने बताया कि सर्जरी की मेडिकल रिपोर्ट, डिस्चार्ज सारांश व बिल वगैरह सबकुछ उन्होंने अपनी शिकायत में जोड़ दिया था. लेकिन उसके बाद भी अनदेखी की गयी और उन्हें अपमानित किया.
महिला ने नोटिस में तत्काल तौर पर एक लाख रुपए की क्षतिपूर्ति और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है. साथ ही यह भी कहा है कि अगर दो महीने में संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो वो वे एक करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति की मांग के साथ सिविल मुकदमा भी करेंगी.

