चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप जनसुराज के रंग में रंगे, तारीख भी तय…

बिहार के सियासत में एक मुलाक़ात की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप और जनसुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर की मुलाकात कर रहे है। मुलाक़ात के बाद कई कयास लगाये जा रहे है। सियासी गलियारें में चर्चा यह की जल्द ही मनीष कश्यप प्रशांत किशोर के दल में शामिल होंगे। कौन है मनीष कश्यप? क्या जनसुराज से उम्मीदवार हो सकते है मनीष कश्यप? पढ़िए पूरी खबर।

कौन है मनीष कश्यप ?

बता दें की मनीष कश्यप एक चर्चित यूट्यूबर लाखों की संख्या में लोग उनके चैनल कों फॉलो करते है मनीष यूट्यूब पर बिहार के जनसमस्या, बेरोजगारी और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दे कों उठाते रहते है। साल 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे. वो निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर मैदान में थे और उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का कथित वीडियो मनीष कश्‍यप ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से शेयर किया था. यह वीडियो बनाकर वो कानून के जाल में बुरी तरह फंस गया. उनपर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगा। इसी मामले में वे 180 दिनों से ज्यादा समय तक जेल में भी रह चुके हैं।

भाजपा में शामिल हुए थे

जेल से निकलने के बाद मनीष कश्यप पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें दिल्ली सांसद मनोज तिवारी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली थी । सदस्यता लेने के बाद जेपी नड्डा और नरेंद्र मोदी से मनीष कश्यप ने मुलाकात किया था । बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा था कि अपनी मां के कहने पर मैंने ये फैसला लिया है.

क्यों छोड़ा भाजपा ?

बता दें की 19 मई 2025 कों पटना के पीएमसीएच अस्पताल में यूट्यूबर कों बंधक बनाकर पिटाई की गयी थी तब किसी भाजपा नेता ने कोई सुधी नहीं ली थी चर्चा यह भी होती है की इसी वजह से मनीष ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि भाजपा छोड़ने का कारण मनीष ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा था की चंपटिया के लोगो से राय विमर्श करके यह फैसला लिए है अब गरीब, मजदूर और पलायन जैसे मुद्दे कों मजबूती से उठाएंगे।

क्या जनसुराज से होंगे उम्मीदवार, प्रशांत किशोर से मिलने की वजह

बता दें की विगत कुछ दिनों से मनीष कश्यप का प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज में शामिल होने की चर्चा चल रही है कहा ये भी जा रहा है की मनीष बिहार के चंपटिया से जनसुराज के सिंबल से चुनावी मैदान में उतर सकते है हालांकि इसकी अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि कहा यह जा रहा है 7 जुलाई को वे पटना के बापू सभागार में जन सुराज से औपचारिक रूप से जुड़ेंगे।

पटना से राहुल की रिपोर्ट