कन्हैया-पप्पू यादव को तेजस्वी के चलते रथ से उतारा, बिहार बंद में गजब हो गया

9 जुलाई बुधवार कों महागठबंधन द्वारा चुनाव आयोग के द्वारा लाया गया फैसला विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ बिहार बंद आंदोलन से निकलकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है इस वीडियो में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और पप्पू यादव दोनों कों बिहार बंद के वाहन रथ पर चढ़ने नहीं दिया गया। वाहन रथ पर लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष बिहार तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत वामदल के सभी शीर्ष नेता सवार थे।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह पूरा मामला 9 जुलाई कों महागठबंधन द्वारा चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ बिहार बंद से जुड़ा हुआ है। बिहार बंद का नेतृत्व लोकसभा में विरोधी दल के नेता राहुल गांधी किये थे। इसमें महागठबंधन में शामिल सभी नेताओं ने हिस्सा लिया था। नेताओं कों आयकर गोलंबर से वाहन रथ पर सवार होकर चुनाव आयोग कार्यालय तक जाने की थी। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता एक ओपन ट्रक ( वाहन रथ ) पर सवार हुए। इसी दौरान आयकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और पप्पू यादव रथ पर सवार होने के लिए आगे बढ़े लेकिन दोनों कों रथ पर चढ़ने नहीं दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों कों रथ पर चढ़ने से रोक दिया। जिसके बाद बिहार सियासत में इस घटना की चर्चा तेज हो गयी।

क्यों नहीं चढ़ने दिया गया ?

सियासी जानकार इस घटना के पीछे की कहानी यह बताते है कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे से इन दोनों नेताओं कों चढ़ने नहीं दिया गया इसका सबसे बड़ा कारण राजद नेता तेजस्वी यादव क्यूंकि तेजस्वी यादव के रिश्ते कांग्रेस सांसद पप्पू यादव और कन्हैया कुमार से ठिक नहीं है। ऐसे में राहुल गांधी कतई नहीं चाहते है की तेजस्वी यादव नराज हो क्यूंकि आने वाला बिहार विधानसभा चुनाव कों लेकर कांग्रेस पुरजोड़ तरीके सक्रिय है। हालांकि इस घटना को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. कुछ इसे कांग्रेस के भीतर बढ़ती अंतर्कलह से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इसे सुरक्षात्मक निर्णय बता रहे हैं. फिलहाल इस पुरे घटना पर कांग्रेस की ओर से या खुद कन्हैया कुमार और पप्पू यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

पुरे आंदोलन में पैदल चलते रहे कन्हैया

वाहन रथ पर चढ़ने से सुरक्षाकर्मियों द्वारा उतारे जाने के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पुरे रास्ते पैदल चलते रहे रास्ते में कई बार राहुल गांधी का रथ उनके सामने से गुजरा पर राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार से बातचीत और हालचाल तक नहीं लिया।

घटना पर जदयू ने लिया चुटकी

कन्हैया कुमार कों वाहन रथ पर जगह नहीं मिलने के मामले में JDU प्रवक्ता अभिषेक झा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की – ‘कांग्रेस पार्टी में युवाओं के लिए कितनी जगह है वो साफ दिख रहा है। हो सकता है राहुल गांधी, तेजस्वी को स्ट्रॉन्ग मैसेज देना चाहते हो कि हम जिसको गाड़ी पर चढ़ने नहीं देते हैं उसको आगे क्या बढ़ने देंगे।’

पटना से राहुल की रिपोर्ट