जन सुराज के संगठन महासचिव सुभाष बोले – “हर जिले तक संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य”

प्रतितात्मक फोटो

जन सुराज पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आज फुलवारी शरीफ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा ने की। बैठक में उन्होंने बताया कि संगठन की रणनीति के अनुसार वे हर जिले में जाकर जन सुराज को ज़मीनी स्तर तक मजबूत करने के प्रयास में जुटे हैं।

अब तक सुभाष कुशवाहा 32 जिलों का दौरा कर चुके हैं, और इस दौरान उन्होंने संगठन को अनुमंडल स्तर पर सक्रिय करने के बाद बूथ स्तर तक ले जाने की कार्ययोजना को गति दी है। पटना ग्रामीण में आज की बैठक भी इसी सिलसिले का हिस्सा थी।

जन सुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर की नेतृत्व में चल रही 120 दिवसीय विधानसभा-स्तरीय बिहार बदलाव यात्रा के अंतर्गत हर दिन दो जनसभाएं की जा रही हैं, जिनमें बिहार की जमीनी सच्चाइयों पर विस्तार से चर्चा होती है और राज्य सरकार की विफलताओं पर सीधा सवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया जाता है।

इस बैठक में जिला प्रभारी शिवनाथ यादव, जिला अध्यक्ष संजय, जिला महासचिव अशोक कुमार, जिला युवा अध्यक्ष राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष रूपा सिंह सहित जिले के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की दिशा और कार्यप्रणाली पर अपने सुझाव साझा किए और संगठन को गांव-गांव तक ले जाने के संकल्प को दोहराया।