अब तक 10 लाख से अधिक कांवड़िया सुल्तानगंज उत्तर वाहिनी गंगा घाट से चल भर कर पैदल यात्रा पर निकले हैं, वही इसी चार दिन के दौरान कई ऐसे अनोखे कांवड़िया मिले हैं जो भगवान शिव की तरह ही हठ योगी है. शिव को मनाने के लिए हजारों कावड़िया डंडवत देते हुए जा रहे हैं तो कोई शरीर से अपंग रहने के बावजूद रैंगते हुए शिव के पास जल अर्पण करने जा रहे हैं.
इसी में एक अनोखे कांवरिया देखने के लिए मिला जो आंख पर पट्टी बांधकर पैदल यात्रा कर रहे हैं,झारखंड के पलामू के विनोद अग्रवाल और बिहार के खगड़िया के रहने वाले सुधांशु कुमार, दरभंगा व सीवान से आए महेंद्र प्रजापति और राजेंद्र यादव आदि सुलतानगंज से गंगाजल भरकर पैदल बाबाधाम देवघर जा रहे हैं. उनके साथ अन्य कांवरिया भी एकसाथ रवाना हुए. आंखों पर पट्टी बांधकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा पर निकले हैं, इस दौरान हुए जहां पर भी रखेंगे या अपना नित्य क्रिया करेंगे वह आंख पर पट्टी डालकर ही करेंगे.
दरभंगा के रहने कांवरिया ने संकल्प के कारण अपना नाम नहीं बताया लेकिन उन्होंने कहा कि बिहार की तरक्की और बिहार में शांति के लिए आंखों में पट्टी बांधकर पैदल यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देवा दी देव महादेव जरूर उनकी मनोकामना को पूर्ण करेंगे. एक अन्य कांवरिया जिन्होंने आंख पर पट्टी लगाकर इसी जत्था के साथ चल रहे थे उन्होंने कहा कि उनके इलाके में बारिश नहीं हो रही है सुखा सा स्थिति बना हुआ है इसलिए वह महादेव के पास जा रहे हैं जरूर उनकी कृपा बरसेगी और हमारे इलाके में बारिश होगी और इलाके की उन्नति होगी.
महेंद्र प्रजापति आंख बंद करके कांवरिया पथ पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी अर्जी भोलेनाथ ने सुन ली. मन्नत पूरी हुई तो प्रण लिया कि आंखों पर पट्टी बांधकर बाबा के दर्शन करने निकलूंगा. वहीं नयन बंद यात्रा कर रहे अन्य कांवरियों ने कहा कि यह संकल्प आसान नहीं. लेकिन उन्होंने लिया है. बाबा के प्रति भक्ति दिखाते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ मन में बाबा का नाम लेकर वो सहयोगी के साथ देवघर जा रहे हैं.
आंखों पर पट्टी लगाकर चल रहे कांवरियों ने कहा कि बाबाधाम पहुंचने के बाद वो आंखों की पट्टी हटाकर पंचशूल का ही सबसे पहले दर्शन करेंगे. बाबा ने उनकी मनोकामना पूरी की है. बाबा पर बेहद आस्था और श्रद्धा है. वो पूरी तरह बाबा पर समर्पित होकर ही चले हैं और पूरे देश का कल्याण हो, इसकी कामना भोलेनाथ से करते हैं.
कांवरिया विनोद अग्रवाल ने बताया कि भारत में बालटाल में हादसा हुआ. अहमदाबाद में विमान क्रैश हो गया. केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा हुआ. जिसमें सैंकड़ो लोगों की मौत हो गयी. इससे मन आहत हुआ. हमारा देश और देशवासी सुरक्षित रहे, इसी मन्नत को लेकर वो आंखों में पट्टी लगाकर बाबाधाम जा रहे हैं. बाबा के दरबार में ही यह पट्टी खुलेगी. कांवरिया पथ अभी शिवभक्तों से गुलजार है. हर तरह भोलेनाथ के नारे गूंज रहे हैं. कोई दंड प्रणाम करके बाबाधाम जा रहे तो कोई पैदल कांवरिया और डाकबम बनकर.

