गया जी का वजीरगंज विधानसभा इन दिनों काफी चर्चा में है. चुनाव से पहले चिंटू भैया ने बिगुल फूंक दिया है. अब वजीरगंज विधानसभा में लड़ाई चितरंजन कुमार उर्फ़ चिंटू भैया औऱ भाजपा के बीच दिख रही है. चिंटू भैया वजीरगंज विधानसभा के विधायक और पूर्व विधायक से पहले चुनावी मैदान में उतरकर चक्रव्यूह रच दिया है. इस चक्रव्यूह से बाहर निकलना एनडीए के लिए मुश्किल लग रहा है वही महागठबंधन के लिए नामुमकिन दिख रहा है.
मागधी सेना के अध्यक्ष चितरंजन कुमार उर्फ चिन्टू भईया की अगुवाई में “चर्चा-परिचर्चा यात्रा” का दौर जारी है. इसी क्रम में ये यात्रा मानपुर प्रखंड अंतर्गत सोहैपुर पंचायत के कुल 12 गांवों में निकाली गई, जिसमें लोगों से जनसंवाद और छोटी-छोटी सभाओं के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित किया गया।यात्रा का शुभारंभ सोहैपुर गांव से हुआ, जिसके बाद अंतु बिगहा, आजाद बिगहा, ऋतु बिगहा, गंजास, अमरा, श्रीरामपुर, बगाही कला, जमुआंवा, बंधुआ, अमरी होते हुए अंतिम पड़ाव परोरिया गांव में हुआ।
यात्रा के दौरान चिन्टू भईया ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना, विकास से जुड़ी उनकी अपेक्षाओं को समझा और भरोसा दिलाया कि वजीरगंज विधानसभा को नई दिशा देने का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। ग्रामीणों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया। बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया, युवाओं ने जोश के साथ नारे लगाए, वहीं महिलाओं ने अपने विश्वास का इज़हार किया।
चितरंजन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा,“यह यात्रा सिर्फ़ एक राजनैतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा और उम्मीद को समझने का माध्यम है। गांव-गांव में लोगों की आंखों में बदलाव की ललक साफ़ झलक रही है। वजीरगंज अब ठहरेगा नहीं, बदलेगा।”यात्रा में मागधी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण प्रतिनिधि एवं युवा समर्थक पूरे दिन भर साथ मौजूद रहे।

