पटना एयरपोर्ट : प्लेन में सवार 173 यात्री, हवा में चार चक्कर लगाता रहा प्लेन, पायलेट के सूझबूझ से टला हादसा …

विगत दिनों अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश कों लोग भूले नहीं है फिर वही मंजर पटना में दोहराने वाला था कि पायलट कि सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पटना में 173 यात्रियों कि सांस हवा में अटक गयी। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 मंगलवार कि रात पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद फिर से उड़ान भर दी जिसके बाद प्लेन में सवार यात्रियों में डर का माहौल बन गया .. पढ़िए विस्तार से ..

कब और कैसे हुआ घटना ?

बता दें कि मंगलवार कि रात दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E2482 जय प्रकाश नारायण अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। इस प्लेन कों रात्रि 9 बजे लैंडिंग करना था पर तय समय से पहले 8:49 में पटना हवाई अड्डा पहुंच गयी और लैंडिंग के दौरान प्लेन तय सीमा रेखा से आगे पहुंच गयी जिसके बाद पायलट एहसास हुआ की फ्लाइट थोड़ा ज्यादा आगे लैंड कर गया है। हो सकता है कि यह एयरपोर्ट के रनवे से आगे जा सकता है और इससे खतरे का एहसास हो गया था। उसके बाद पायलट ने तत्काल तुरंत फ्लाइट को टेक ऑफ कर लिया।

4 चक्कर लगाकर सेफ लैंडिंग कराई, पायलट कि सूझबूझ से टला हादसा

बता दें कि पटना एयरपोर्ट रनवे छोटा होने के कारण अक्सर इस तरह कि हादसा होने का खतरा बना रहता है। 15 जुलाई मंगलवार कि रात में करीब 9 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग कराई। हालांकि प्लेन लैंडिंग सीमा रेखा से आगे चल गयी थी।
पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है। पायलट काे लगा कि रनवे पर विमान काे नहीं रोक पाएंगे ताे उन्होंने दाेबारा विमान काे ऊपर उठा लिया। ऐसा हाेता देख यात्री परेशान हाे गए। प्लेन में सवार 173 यात्रियों कि सांस अटक गयी यात्रियों कों लगा कि कोई इमरजेंसी है। क्रू मेंबर ने हालात कों संभालते हुए यात्रियों से कहा कि काेई इमरजेंसी नहीं हुई है। तकनीकी कारणों की वजह से विमान काे फिर से टेकऑफ किया गया है। चार-पांच मिनट में लैंडिंग हाे जाएगी। यात्री धैर्य रखें।

कभी भी हो सकता है हादसा, पटना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2 हजार मीटर है

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद केंद्र सरकार ने देशभर के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उसमें रनवे की लंबाई और सुरक्षा को लेकर खास निर्देश दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें पटना एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2,072.64 मीटर है। पजबकि, कम से कम 2438 मीटर होनी चाहिए। अभी लंबाई कम होने से विमान 3 डिग्री के क्षितिज पर उतरते हैं, जबकि यह 2.5 डिग्री के क्षितिज पर उतरना चाहिए। हालांकि अब इसे ,584.96 मीटर और बढ़ाकर 3657.6 मीटर करने की तैयारी चल रही है। यह कवायद केंद्र सरकार के जारी निर्देशों के बाद तेज हुई है।

टना से राहुल कि रिपोर्ट