मुख्यमंत्री नीतीश का ऐलान, जल्द होगी TRE 4 परीक्षा

nitish kumar

बिहार विधानसभा चुनाव होने में कुछ माह शेष है ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को रोजगार की बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग को जल्द से जल्द शिक्षक नियुक्ति को लेकर TRE 4 की परीक्षा लेने का आदेश दिया है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

विभाग को जल्द परीक्षा लेने का आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है, “हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए. इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए.” राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा.

महिलाओं कों दिया जाएगा आरक्षण

बता दें कि राज्य सरकार ने टीआरई-1,2 और 3 की परीक्षा ले चुकी है. हाल के दिनों में बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. महिलाओं के लिए डोमिसाइल नीति लागु कर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि 35 फीसदी आरक्षण में अब बाहरी महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि बिहार की महिलाओं को ही 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा. नीतीश सरकार के इस निर्णय से बिहार की महिलाओं-लड़कियों को सरकारी नौकरी में काफी फायदा होगा.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी किया था एक्स पर शेयर

बता दें इसी साल जनवरी के महीने में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक एक्स पोस्ट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि ‘ बिहार में फिर से 80 हजार शिक्षकों की होगी बहाली! युवा मन लगाकर पढ़ें, बहाली एनडीए सरकार दे रही भरपूर ‘ पोस्ट के माध्यम बताया था कि चौथे चरण में 80 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होनेवाली है. उन्होंने बताया था कि यह नियुक्ति चुनाव से पहले कर ली जाएगी.

पटना से राहुल कि रिपोर्ट