प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोतीहारी में क्यों दिखाए गए काले झंडे? 3 लोग हिरासत में…

बिहार के चुनावी वर्ष में पिछले डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 18 जुलाई शुक्रवार कों मोतिहारी में तीसरे दौरे पर थे। मोतिहारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कों कुछ युवकों ने भीड़ से काला झंडा दिखाया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना कों वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कि है आखिर किस कारण से नरेन्द्र मोदी का विरोध हुआ पढ़िए पूरी खबर ..

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार 18 जुलाई कों बिहार के मोतिहारी जिले में थे। यहां उन्होंने पटना-नई दिल्ली समेत 4 नई अमृत भारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किये। साथ ही राज्य को 7217 करोड़ रुपये की सौगात दिये। इसके बाद एक बड़ी जनसभा कों संबोधित किये इसी दौरान सभा के भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने काला झंडा दिखाया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया इस मामले में तीन युवकों कों हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आखिर किस कारण से पीएम मोदी असंतुष्ट दिखे लोग ?

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कों काला झंडा दिखाने के पीछे युवाओं कि नाराजगी बंद पड़े चीनी मिल कों लेकर थी। ध्यान इस मामले कि ओर आकर्षित करने के लिए युवाओं ने यह कदम उठाया है। वही इस मामले पर वहीं टाउन पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोग जितेंद्र तिवारी, विक्रांत गौतम और रविकांत रवि जिले के अलग-अलग हिस्सों के निवासी हैं। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ये तीनों युवक किसी दल से जुड़े तो नहीं। हालांकि कुछ असंतुष्ट लोगों ने कुर्सियां तोड़ने और फेंकने की कोशिश की, जिससे रैली में अव्यवस्था फैल गई।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शेयर किया वायरल वीडियों

वही इस घटना के बाद बिहार के सियासत में चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। तेजस्वी ने दावा किया किया कि यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोतिहारी रैली का है। वीडियो में दो लोग एक पोल पर चढ़कर काले झंडे लहराते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग सरकार से नाराज हैं और इसलिए विरोध कर रहे हैं।