फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष कुमार के निर्देशन में बनी वेब वेब सीरीज ‘प्रभुत्व’ इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। यह वेब सीरिज राजनीति और भू माफियाओं के गठजोड़ पर आधारित है। समाज कैसे राजनीति और भू माफियाओं के रिश्ते के कारण समाज अपंग बनती है ? आइये विस्तार से जानते है इस वेब सीरिज में और क्या है खास ?
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष कुमार के निर्देशन में बनी है वेब सीरिज, मिल चुके है कई अवार्ड्स
बता दें कि ‘ प्रभुत्व ‘ वेब साइरीज रंगमंच और फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष कुमार के निर्देशन में बनी है। निर्देशक सुभाष कुमार इस वेब सीरीज से पहले कई हिंदी डॉक्यूमेंट्री और फ़ीचर में फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। सुभाष को वर्ष 2016 में “स्वच्छता और स्वच्छ भारत” पर शार्ट फ़िल्म बनाने के लिए लेखन व निर्देशन के लिए भारत सरकार की फ़िल्म विभाग ‘नेशनल फ़िल्म डिवीजन कॉर्परेशन (NFDC) से सम्मान मिल चुका है।
राजनीति और भूमाफियाओं के गठजोड़ पर आधारित है वेब सीरिज
जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म राजनीति और भूमाफियाओं के गठजोड़ को उजागर करती है इसमें आपको एक्शन ड्रामा के साथ – साथ भी देखने कों मिलेगा कैसे सत्ता और माफिया का गठजोड़ समाज को अंदर से खोखला कर देता है।
इस फिल्म कि पटकथा एक्शन संजय दयाली की ओर से लिखी गई है यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है, जिसमें मिस्ट्री का रोचक ट्विस्ट भी जोड़ा गया है। सिनेमैटोग्राफर श्याम किशोर शर्मा ने फिल्मांकन के जरिए सीरीज को जीवंत बनाया है। इस वेब सीरीज का निर्माण शशांक और राशीद ने किया है। सहायक निर्देशक के रूप में दीपक और चक्रेश कुमार, तथा कला निर्देशन में आकाश यादव ने अपनी अहम भूमिका निभाई। फिल्म के मुख्य कलाकार आयुष, शैलेन्द्र और दीपक कुमार उर्फ रुद्रप्रकाश ने दमदार अदाकारी से किरदारों में जान डाल दी है।

