पटना के होटल मौर्या मे आयोजित राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गईं. इस बैठक राजद ने बड़ा फैसला लिया है. राजद ने भाजपा के राहो पर चलकर युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.
पटना में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं और डेलीगेट्स ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाई.
लालू यादव के गिरते स्वास्थ्य को लेकर राजद ने इस फैसले पर अमल किया है. अब तेजस्वी यादव राजद के सुप्रीमो कहलाएंगे. हालांकि इससे पहले भी तेजस्वी इस भूमिका में थे लेकिन अब औपचारिक रूप से इसके लिए उनकी नियुक्ति की गईं है. अब तेजस्वी यादव राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के सभी नीतिगत और रणनीतिक निर्णय लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र और सक्षम होंगे.
इससे पहले भाजपा ने बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला था. बिहार से आने वाले युवा नेता नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था. इसके बाद हाल में उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन किया गया है. अब राजद के पास भी युवा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष है.

