लगभग तय! सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में इन दिनों मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ा संकेत सामने आया है। माना जा रहा है कि अब लगभग सब कुछ फाइनल हो चुका है और जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे चल रहा है और उनके नाम पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।होली के बाद से ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम सामने आए थे, लेकिन अब हालात तेजी से बदलते दिख रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि फैसले का वक्त करीब है।

इसी बीच एक अहम घटनाक्रम में, सम्राट चौधरी के सरकारी आवास 5 देश रत्न मार्ग की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद राजधानी पटना में सियासी अटकलें और तेज हो गई हैं।

वहीं, एक और अप्रत्याशित घटनाक्रम में राज्यपाल के प्रभारी प्रधान सचिव का सम्राट चौधरी के आवास पर जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

जनता की राय भी इसी दिशा में जाती दिख रही है। एक सर्वे के अनुसार, 33.5% लोगों ने माना कि सम्राट चौधरी को ही बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

बिहार के वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश्वर ने भी दावा किया है कि सम्राट चौधरी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कमल नयन पांडेय ने भी कहा है कि उनके ग्रह-नक्षत्र बेहद अनुकूल हैं और उन्हें बड़ा राजयोग मिलने वाला है।

इन सभी संकेतों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सम्राट चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है, बस अब आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।