भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 9 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है, जहां बीती रात तेज बारिश और हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया।
मौसम में इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की तैयार फसल, आम और लीची के बागानों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। विभाग ने पूरे बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।

